Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की तालाब में डूबने से मौत

युवक की तालाब में डूबने से मौत

अंबेडकर नगर। रविवार तड़के अकबरपुर कोतवाली  अंतर्गत एक 45 वर्षीय व्यक्ति तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला कोंडरा गांव का है । रविवार की सुबह सोकर उठे परिजनों ने रमेश चंद्र को बिस्तर से गायब देखा। परिवार के लोग रमेश चंद्र की खोज शुरू कर दिया। गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब के निकट  रमेश चंद्र का जूता दिखाई पड़ा तो गांव के लोगों ने तालाब में उतर कर खोजना शुरू किया तो रमेश का शव बरामद हुआ। इस संबंध में मृतक के पिता राममूर्ति ने कोतवाली में घटना की लिखित सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। परिजनो ने बताया कि रमेश शौच के लिए गए हुऐ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments