अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताजिंदर सिंह नक्कू ने की, जबकि इस अवसर पर डॉ. दशरथ सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अभय द्विवेदी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमिर खान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और व्यापार जगत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान संगठन की पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. हर्ष कुमार जायसवाल, प्रदेश मुख्य महासचिव मनीष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, सुदीप जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विकास चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। समारोह में संगठन की भावी कार्ययोजना और व्यापारी हितों से जुड़ी विषयों पर भी चर्चा की गई।