Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, परिवार पर भी हमला

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, परिवार पर भी हमला


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के ताहापुर इस्माइलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और पूरे परिवार के साथ मारपीट की।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, अंकित नामक युवक अपने घर के सहन में पानी छिड़क रहा था। इसी दौरान पड़ोसी श्यामलाल पुरानी रंजिश को लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। युवक को पिटता देख उसके पिता राम प्रकाश समेत अन्य परिजन बचाव के लिए आए, लेकिन आरोप है कि श्यामलाल के परिवार के अन्य सदस्य—रानू, भानु, खुशबू और राम सिंगार—भी लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि किसी तरह पीड़ित परिवार घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी  अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments