Wednesday, October 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलाइब्रेरी के पास युवक की पिटाई, दो के खिलाफ मुकदमा

लाइब्रेरी के पास युवक की पिटाई, दो के खिलाफ मुकदमा


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में उसरहा गांव स्थित एक  लाइब्रेरी के समीप दो लोगों ने एक युवक की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को करीब दोपहर डेढ़ बजे उनका भाई मोहित सोनकर पैदल उसरहा मार्केट जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो लोग उसे मिले, जिनके साथ वह बाइक पर बैठकर जाने लगा। आरोप है कि उसरहा लाइब्रेरी के पास दोनों ने मोहित को लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। इसके बाद उसे सड़क किनारे छोड़कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

पीड़ित ने फोन के माध्यम से घरवालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। रोहित के अनुसार, उनका भाई दोनों आरोपियों को पहचानता है और उनके नाम बता सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments