Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता...

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता था वारदात

0

अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार तड़के बहोरापुर गांव के पास से आरोपी को दबोचा गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ग्राम कुटिया बाबा एकडल्ला, थाना हंसवर निवासी 19 वर्षीय श्याम बहादुर को सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि वास्तविक नंबर दूसरा पाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने साथी उपेंद्र यादव के साथ करीब 10–11 महीने पहले मोहल्ला काजीपुर, थाना जलालपुर क्षेत्र से यह बाइक चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से दोनों ने नंबर प्लेट बदल दी थी और इसी वाहन से घूमकर चोरी सहित अन्य अवैध गतिविधियां करते थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली टांडा में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया । आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी जलालपुर थाने में एक मामला दर्ज है। बरामदगी में चोरी की मोटरसाइकिल, फर्जी और वास्तविक नंबर प्लेट शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक आलोक शुक्ला, हेड कांस्टेबल फूलचंद्र यादव तथा चंदन साहनी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version