Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 32 वर्षीय युवक को एक देसी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उप निरीक्षक पवन कुमार व कांस्टेबल ललित सरोज क्षेत्र की देखभाल में लगे हुए थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पंथीपुर लोनहिया मोड़ के पास एक व्यक्ति सिर मुडाये और दाढ़ी रखे खड़ा हुआ है जिसके पास नाजायज तमंचा है जिस पर पुलिस वालों ने विश्वास करते हैं उक्त युवक को घेर कर पकड़ लिया जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान एक अदद अवैध असलहा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । पूछताछ में अपना नाम राहुल सिंह पुत्र नंद मूरत  सिंह निवासी गयासपुर थाना जलालपुर बताया। पुलिस ने इसे अभिरक्षा में लेते हुए न्यायालय सुपुर्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments