Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सोशल मीडिया पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। थाना जहांगीरगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम को एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर धर्म विरोधी टिप्पणी करने की जानकारी मिली।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिलीप पुत्र भोलानाथ निवासी उधरनपुर, थाना जहांगीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष की देखरेख में उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह यादव, कांस्टेबल दुर्गा यादव व कांस्टेबल काशीनाथ यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, धार्मिक या आपत्तिजनक टिप्पणी से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version