Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, फरार युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, फरार युवक गिरफ्तार


बसखारी, अंबेडकर नगर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म और उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती को भी सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार बीते 20 मई को बसखारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि शेखीपुर कौड़ाही निवासी मनोज कुमार पुत्र भुलाई निषाद युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर पहले से ही युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। मामले में युवती की मां की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस टीम युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को उपनिरीक्षक सुनील दत्त और कांस्टेबल अवनीश सिंह ने आरोपी मनोज कुमार को तेंदुआ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने युवती को भिदूण किछौछा मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments