Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां के अंतिम संस्कार के दौरान छोटे भाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज

मां के अंतिम संस्कार के दौरान छोटे भाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज


 जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते दो सगे भाइयों के बीच उस समय विवाद हो गया, जब छोटे भाई दिनेश कुमार अपनी मां का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान बड़े भाई व भतीजे ने मिलकर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नेवादा कला निवासी दिनेश कुमार शनिवार को अपनी मां फिरता देवी का अंतिम संस्कार अमोला घाट पर कर रहे थे। तभी पहले से चली आ रही पारिवारिक रंजिश को लेकर बड़े भाई रमेश कुमार और भतीजे प्रियांशु मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दिनेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया, लेकिन तब तक दिनेश के सिर में गंभीर चोटें आ चुकी थीं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घायल दिनेश कुमार की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments