Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसामुदायिक शौचालय पर दो दिन से लटका है ताला, आमजन परेशान

सामुदायिक शौचालय पर दो दिन से लटका है ताला, आमजन परेशान


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर पालिका परिषद जलालपुर से चंद कदम की दूरी पर स्थित सामुदायिक शौचालय पर बीते दो दिनों से ताला लटका हुआ है। शौचालय के बंद होने से स्थानीय दुकानदारों, बाजार में आने-जाने वाले राहगीरों व क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लाखों की लागत से करीब पाँच वर्ष पूर्व बने इस शौचालय से लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था वाले इस शौचालय का उपयोग बड़ी संख्या में लोग किया करते थे। लेकिन अचानक दो दिन पहले इसके मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिए जाने से असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शौचालय में लगे समरसेबल के खराब हो जाने के चलते पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। पानी की अनुपलब्धता के कारण सफाई व्यवस्था ठप हो गई, जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने ताला लगवा दिया।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि समरसेबल खराब होने के कारण अस्थायी रूप से ताला लगाया गया है। मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा, जिसके बाद शौचालय को पुनः खोल दिया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आमजन को फिर से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments