Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में...

संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बरोही पूरा पांडे गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के बाहर बाग में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सनी यादव (28) पुत्र विशुन यादव का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर अक्षय पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version