Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर गांव निवासी अभिषेक यादव मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से किसी कार्य हेतु बाइक लेकर निकला था। रात करीब दस बजे जब वह मलपुरा–सतरही मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे तो रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता त्रिवेणी प्रसाद यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सम्मनपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments