Wednesday, July 22, 2026
HomeNewsदीपावली की रात युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दीपावली की रात युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


◆ जलालपुर माफी तिराहा स्थित एक गुमटी के पास मिला शव


◆  हत्या व एसएसी एसटी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा


अयोध्या। दीपावली की रात युवक की हत्या कर दी गयी। बीकापुर कोतवाली इलाके में मौजूद जलालपुर माफी तिराहे पर एक गुमटी के पास उसका शव मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तार कर ली गई है।
जलालपुर माफी के रहने वाले सुरेश कुमार ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई मुकेश रात में शौच के लिए गया था। कुछ घंटे के बाद एक फोन आया। जिसमें उसको मारकर तिराहा स्थित एक गुमटी में लिटा देने की जानकारी फोन करने वाले ने दी।
क्षेत्राधिकारी बीकापुर डा राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को सुरेश कुमार ने सूचना दी कि उसके भाई मुकेश का रात दस बजे के करीब गांव के कुछ लोगो ने हत्या कर दी है। जिसमें मुकदमा पंजीकृत करके मल्गू निषाद व बब्लू निषाद निवासी जलालपुर माफी की गिरफ्तार कर ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments