Home News ताबडतोड़ पांच गोलियां मारकर युवक की हत्या

ताबडतोड़ पांच गोलियां मारकर युवक की हत्या

0

◆ थाना कैंट के मसिनिया गांव के पास हुई घटना


अयोध्या। बारात से लौटते समय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक मिट्टी की ठेकेदारी व प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। घटना रविवार मध्य रात्रि की है। मृतक से शरीर पर गोली के कई घाव लगे है। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम मसिनिया के कृष्णा नगर कालोनी के पास घटना को अंजाम दिया गया। मृतक विशाल यादव ग्राम टोनिया मउयदुवंशपुर थाना पूराकलंदर का रहने वाला था।

मृतक विशाल यादव (File Photo)

मृतक के भाई संतोष यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम अपने घर से निकला था और उसको वैवाहिक समारोह आदि में शामिल होना था। मक्खापुर चूड़ामणि चौराहे के पास रिस्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से टोनिया जा रहा था। घटना से पहले उसके चाचा का लड़का उनके साथ था चूड़ामणि चौराहे से वह हाइवे की ओर चला गया तथा व मसनिया गांव के लिए चला गया। इसी बीच यह घटना घटित हुई। मामले की जांच पुलिस कर रही है। जिसमें सही तथ्य सामने आएंगे।

मध्य रात्रि बाद 12.30 बजे विशाल के घर पर फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। विशाल घायल अवस्था में कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम मसिनिया में पड़ा है। इसके बाद उसके भाई संतोष ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर में पीठ, कमर, हाथ आदि पर पांच से ज्यादा गोली लगने के घाव मिले है। प्रकरण में मृतक युवक के पिता रामवली यादव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैंट पुलिस को दी गई शिकायत में उनका कहना है कि रात में सूचना मिली कि पुत्र विशाल यादव का ग्राम मसिनिया कृष्णा नगर कालोनी के पास एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंच बेटों आकाश व संतोष एवं ग्राम वासियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने बताया कि मृत्यु गोली लगने की वजह से हुई है। अज्ञात लोगो ने गोली मार हत्या कर दी है।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवेचना जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version