Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवरात्रि में योगी सरकार सख्त, अयोध्या में 288 अपराधी सलाखों के पीछे

नवरात्रि में योगी सरकार सख्त, अयोध्या में 288 अपराधी सलाखों के पीछे


अयोध्या। शारदीय नवरात्र के अवसर पर अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने जनवरी 2025 से अब तक महिला उत्पीड़न से जुड़े 288 मामलों में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या, रेप, अपहरण और दहेज मृत्यु जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। 5 अभियुक्तों को अदालत में हाजिर कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दर्ज मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सीधे जेल भेजा है। अदालत में हाजिरी देकर न्यायिक प्रक्रिया को गति दी जा रही है ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति 5.0 अभियान को और तेज किया गया है। महिला पुलिस टीमें सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, दुर्गा पंडाल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता अभियान चला रही हैं। महिलाओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।

गौरव ग्रोवर ने कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जनवरी 2025 से अब तक 285 अभियुक्तों को जेल भेजकर यह साबित किया गया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार गश्त, जागरूकता और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लगातार कार्रवाई से अयोध्या की जनता में पुलिस और प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। मिशन शक्ति ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगाया है। नवरात्रि के अवसर पर जहां शक्ति की उपासना हो रही है, वहीं धरातल पर महिला सुरक्षा को भी मजबूती मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments