Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी पर योग का होगा आयोजन, प्रभारी मंत्री करेंगे कार्यक्रम...

राम की पैड़ी पर योग का होगा आयोजन, प्रभारी मंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को समय प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक राम की पैड़ी अयोध्या में भव्यता के साथ मनाया जायेगा। योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर नगर निगम गिरीश पति त्रिपाठी व विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता रहेंगे। उक्त के सम्बंध में सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ योग दिवस के तैयारियों की समीक्षा की गयी।
जिसमें अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उक्त समीक्षा में उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। योग दिवस के तैयारियों की जिम्मेदारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी अयोध्या डा0 कल्लू शास्त्री को सौपी गयी है।
योग दिवस पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments