Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयोग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक–गिरीश चन्द्र यादव

योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक–गिरीश चन्द्र यादव


अंबेडकर नगर। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन चन्द्र शेखर आजाद पार्क मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, पूर्व सांसद रितेश पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, जिला विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ,जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ निशा वर्मा तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों  की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में  जनप्रतिनिधियो, जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों /कर्मचारियों को कुशल योग प्रशिक्षको द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

     मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य थीम स्वयं और समाज के लिए योग है। स्कूली बच्चों द्वारा कठिन योगाभ्यास कर दिखाया गया।

    जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है।जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया कि योगा को अपने दिनचर्या में शामिल करें प्रतिदिन योग करे। योग करने से लोग कम बीमार पड़ते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।

    मुख्य अतिथि वा जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व सांसद की उपस्थिति में  सभी ब्लॉकों में होने वाली रंगोली, भाषण,ड्राइंग,निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा योग प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, विद्यालयों मे भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments