Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलन का बना...

राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलन का बना विश्व कीर्तिमान

अयोध्या। राम की पैड़ी एक बार फिर विश्व कीर्तिमान स्थापित होने की गवाह बनी है। दीपोत्सव ने अपना पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए इस बार 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलन का रिकार्ड बनाया। गिनीज बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने इस विश्व रिकार्ड की मौके पर घोषणा की। इसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 54 देशों के राजनयिक इस आयोजन के साक्षी बने इसके लिए प्रधानमंत्री व विदेश मंत्रालय का आभारी हूं। प्रधानमंत्री के विजन ने अयोध्या को वैश्विक मान्यता दिया है। राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास में लोगो को अभय प्रदान करने के साथ राक्षसी प्रवृति का अंत भी किया। अयोध्या आकर रामराज्य की आधारशिला रखी। रामराज्य की अवधारणा को लेकर प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के विजन को सबके सामने रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments