Tuesday, October 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व आयुर्वेद परिषद ने मनाया विश्व गठिया दिवस, शिविर में 156 मरीजों...

विश्व आयुर्वेद परिषद ने मनाया विश्व गठिया दिवस, शिविर में 156 मरीजों का उपचार


अयोध्या। विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से विश्व गठिया दिवस के अवसर पर निःशुल्क गठिया रोग परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिविर का आयोजन परिषद की अयोध्या इकाई के सचिव डॉ. विवेक श्रीवास्तव की माताजी स्वर्गीय सुमन श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप दि किमाया क्लिनिक में किया गया। शिविर में कुल 156 मरीजों को परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।

शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता रवि सिंह, विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तर प्रदेश के चिकित्सक प्रकोष्ठ के सहप्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव तथा परिषद की अयोध्या कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक डॉ. आनंद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में डॉ. विवेक, डॉ. समीक्षा, डॉ. अनुराग और डॉ. अनामिका ने मरीजों को परामर्श दिया। आयोजन में झंडू की ओर से बीएमडी कैंप तथा डाबर, नेक्ट्राइन और अल्नावेदिक फार्मा का सहयोग रहा। मरीजों के लिए निःशुल्क पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था डीआर डायग्नोस्टिक और एक्यूरेट डायग्नोस्टिक की ओर से की गई।

इस अवसर पर सहयोगी स्टाफ के अंकित यादव, सुमित और तनु यादव सहित राजीव श्रीवास्तव, टीएन सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव और यशराज सिंह आदि उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने नागरिकों से रोगमुक्त समाज के निर्माण के लिए आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments