Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। चुनाव में जीत की महत्वपूर्ण कड़ी में नए मतदाता बनाने और उन्हें सहेजने की दृष्टि से भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में वोटर चेतना महा अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यशाला का शुभारंभ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

      कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि चुनाव में परिणाम महत्वपूर्ण होता। चुनाव को सक्षम मण्डल,सक्रिय बूथ और पन्ना प्रमुख के माध्यम से ही जीता जा सकता है। कहा कि बूथ के अंतर्गत कोई नया मतदाता बनने से नहीं बचे यह हमें सुनिश्चित करना चाहिए। वोटर चेतना महा अभियान में कहा कि नवीन मतदाताओं को बनवाना और उन्हें सहेजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव में चुनौतियां बहुत रहती हैं जिससे कार्यकर्ताओं के बल पर सहजता से निपटा जा सकता है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य करते हुए गरीब पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं को पहुंचा रही है।

       अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि 2 नवंबर को लखनऊ में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन, वोटर चेतना महा अभियान, महिला सम्मेलन,29 नवंबर को मन की बात सहित सभी  अभियानों के सफलता की कुंजी मण्डल अध्यक्ष गणों के पास है। कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि दलित भाई हमारे गौरव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स पर व्यवस्थित रूप से कार्य करें। कार्यशाला के अंत में भाजपा कुर्की मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।

         जिला कार्यशाला में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह , जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रफत एजाज, डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, पंकज वर्मा,इंद्रेश निषाद, राजेश सिंह बबलू,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,बजरंगी पाठक, दशरथ यादव,के के मिश्र, अमर नाथ सिंह, राम बक्स सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments