Wednesday, May 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक और संगठनात्मक मंत्र

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया गया वैचारिक और संगठनात्मक मंत्र


◆ भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत: सतीश शर्मा


◆ कुमारगंज में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन


अयोध्या। कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन संगठन, विचारधारा, कार्यविस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के सत्र में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रहित और अंत्योदय की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक जवाब दें।

प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व जिलाध्यक्ष बाराबंकी अवधेश श्रीवास्तव ने व्यवहारिक सत्र को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता जनार्दन मौर्य ने की। क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने “विचार परिवार” विषय पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष चन्द्रबली सिंह ने की। प्रदेश मंत्री समीर सिंह ने “कार्यविस्तार” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के गुण बताए तथा सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय ने की। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष त्रिपाठी ने “कार्यकर्ता विकास एवं संभाल” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। सत्र की अध्यक्षता राधेश्याम त्यागी ने की।

प्रशिक्षण वर्ग में वर्गाधिकारी दिनेश तिवारी, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, कमला शंकर पाण्डेय, आलोक सिंह रोहित, महामंत्री अशोक कसौधन, राघवेन्द्र पाण्डेय, शिवम सिंह, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले, सुधीर गुप्ता, सुमन पासवान, लाल चंन्द्र चौरसिया, ऋषिकेश बर्मा, मन्नू निषाद, विनीता मोदनवाल, शशि प्रभा सिंह, अंजू पाण्डेय, सोशल मीडिया संयोजक प्रवेश मिश्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, देवेन्द्र सिंह, शिवगोविंद पाण्डेय, तेज तिवारी  निर्मल शर्मा  रमन सिंह आशीष तिवारी अरुण गुप्ता ब्लाक प्रमुख दिनेश बर्मा, फयाराम बर्मा, श्रीदेवी सहित जिला व मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments