Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकसभा प्रत्याशी को जिताने के लिए लग जाएं कार्यकर्ता - पवन पाण्डेय

लोकसभा प्रत्याशी को जिताने के लिए लग जाएं कार्यकर्ता – पवन पाण्डेय


अयोध्या। सपा कार्यालय जिला एवं महानगर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि जितने पदाधिकारी को मनोनयन पत्र मिल रहा है सभी लोग आज से लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को, चुनाव जीतने के लिए के लिए लग जाएं। जिससे इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सहयोग से नई सरकार बन सके।
सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा की जिन पदाधिकारी को मनोनीत मिल रहा है सभी को अपने-अपने तो बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है। जिससे पीडीए को साथ लेकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को ऐतिहासिक जीत मिल सके। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनके जिम्मेदारियां का भी एहसास कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप अनूप सिंह, बख्तियार खान, जेपी यादव, हामीद जाफर मीसम, कृष्णा चौधरी, शिव शंकर शिवा, अंसार अहमद, बबन मोहम्मद, असलम, श्री चंद यादव , राम भवन यादव, राम अजोर यादव, आलोक यादव, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments