Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझटका मशीन व बैट्री को चोरों ने किया पार

झटका मशीन व बैट्री को चोरों ने किया पार


जलालपुर अम्बेडकरनगर। एक तरफ जहां पुलिस  कानून व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त करने की कवायद कर  रहे हैं वहीं चोरों ने नवागत कोतवाल को 24घंटे के अन्दर ही चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सलामी दी है।

मामला  जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर गांव का है। गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की खेत में लगे फसलों की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगाया गया था। शनिवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने खेत में लगी झटका मशीन, सोलर पैनल, बैटरी आदि को अज्ञात  चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।जब सुबह खेत की रखवाली करने गया तो सामान गायब होते देख सन्न हो गया। पीड़ित ओमप्रकाश द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने हेतु प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments