Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या लोकसभा देश में सबसे अधिक अंतर से जीतने का लक्ष्य व...

अयोध्या लोकसभा देश में सबसे अधिक अंतर से जीतने का लक्ष्य व संकल्प लें कार्यकर्ता – वेद प्रकाश गुप्ता


अयोध्या। महानगर के करियप्पा मंडल की बैठक केन्द्रीय लोक सभा चुनाव कार्यालय पर अयोजित की हुई। बैठक में मंडल, शक्ति केन्द्र व बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चुनावी कार्यक्रमों को संचालित करने को कहा। लोक सभा चुनाव संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने पदाधिकारियों से सांगठनिक रिर्पोट लिया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा अयोध्या केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। यहां का अभूतपूर्व विकास सरकार द्वारा किया गया है। यातायात की सुगम व्यवस्था के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तथा अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा जनता को सर्मपित किया जा चुका है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास से जनता में गजब का उत्साह है। पार्टी के सभी पदाधिकारी घर-घर सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को तेज करें। अयोध्या लोकसभा देश में सबसे अधिक अंतर से जीतने का लक्ष्य व संकल्प लेकर कार्य करें।
लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा सभी पदाधिकारी एक दूसरे से लगातार सम्पर्क में रहें। चुनाव में विजय बूथ जीतने से होती है। सभी पन्ना प्रमुख तथा बूथ प्रभारी अपने बूथों में लगातार एक्टिव रहें। बैठक में मंडल, शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीकापुर विधान सभा के सोहावल पूर्वी मंडल की बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, विधानसभा प्रभारी सोमनाथ वर्मा, संयोजक रामकृष्ण तिवारी, सह संयोजक इं रणवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, विनोद गौड़, वेद प्रकाश गुप्ता, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments