Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटोलियां बनाकर घर-घर सम्पर्क करें मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता - जेपीएस...

टोलियां बनाकर घर-घर सम्पर्क करें मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता – जेपीएस राठौर


◆ जनसम्पर्क अभियान को लेकर मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की हुई बैठक


अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी सात मोर्चा व प्रकोष्ठों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। युवा, महिला, किसान, अनूसूचित, किसान, अल्पसंख्यक व पिछड़ा मोर्चा सहित प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर सम्पर्क करेंगे।  जनसम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने मोर्चा अध्यक्षों तथा विभाग के संयोजकों के साथ बैठक की।

बैठक में राज्य मंत्री ने कहा मोर्चा तथा विभागों के कार्यकर्ता छोटी-छोटी टोलियां बना लें। मोर्चा अध्यक्ष सभी से समन्वय स्थापित करते हुए हर घर हर मतदाता से सम्पर्क की योजना बनाएं। हर घर – हर मतदाता से तीन बार सम्पर्क करना है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से विशेष तौर पर सम्पर्क करना है। सर्वाजनिक स्थलों पर व जनसम्पर्क के दौरान लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा करनी है। टोलियां अपने क्षेत्र में विशेष ध्यान दे कि कोई भी घर न छूटे जिनसे सम्पर्क न हो सके। उन्होंने कहा मतदान वाले दिन अपने वोटरों का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। संचालन जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, किसान मोर्चा भूपेंद्र सिंह बल्ले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुधीर गुप्ता, महिला मोर्चा सरोज मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा किशोरी लाल भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा निजामुद्दीन, विनय सिंह बिन्नू, भास्कर दास, अरुण गुप्ता, राम सजीवन मिश्रा, अंकित दुबे, विवेक पांडे, दीवान चंद शिवराम यज्ञ सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments