Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफतेहगंज ओवर ब्रिज का काम लगभग पूर्ण, मार्च में हो सकता है...

फतेहगंज ओवर ब्रिज का काम लगभग पूर्ण, मार्च में हो सकता है लोकापर्ण


अयोध्या। शहर के फतेहगंज ओवर ब्रिज का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण हो जाएगा। मार्च महीने में इसके लोकापर्ण होने की सम्भावना है। ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिलों का आवागमन प्रारम्भ भी हो गया है। ब्रिज पर रंगाई-पुताई तथा लाइटिंग का कार्य शेष बचा हुआ है। आरओबी पर आवागमन प्रारम्भ होने से सिविल लाइन से देवकाली जाने वाले वाहनों को सुगमता रहेगी।

सुगम यातायात के लिए अयोध्या में सात रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें क्रासिंग संख्या 121 बी मोदहा, 118 ए फतेहगंज, 112 बी बड़ी बुआ, 111 बी टेढ़ी बाजार, 108 एसी पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, 107 ए दर्शन नगर व 105 सूर्य कुण्ड शामिल है। इन सभी के निर्माण पर लगभग 725 करोड़ का लागत आई है। ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य फरवरी 2023 में प्रारम्भ हुआ था। ब्रिज के निर्माण पूर्ण होने में लगभग दो वर्ष का समय लगा है।

उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम रोहित अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज आरओबी का कार्य लगभग पूर्ण है। लाइटिंग पोल, मार्किंग तथा पेंटिग का कार्य बचा हुआ है। जो 28 फरवरी तक पूर्ण हो जाएगा। निमार्ण कार्य पूर्ण होने की सूचना मुख्यालय भेज दी गई है। जहां से इसके लोकापर्ण की तिथि निश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments