Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत महिलाओं की स्कूटी रैली को किया रवाना

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत महिलाओं की स्कूटी रैली को किया रवाना

0

अयोध्या। 5 जनवरी से 4 फरवरी तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के राजकीय महिला विद्यालय से जनपद स्तर पर महिलाओं की स्कूटी रैली को एआरटीओ रितु सिंह और एसपी सिटी मधुबन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महिला आरक्षियों द्वारा स्कूटी रैली निकालकर लोगों जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही एआरटीओ रितु सिंह ने बताया कि 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज महिलाओं को जागरूक करने के लिए राजकीय महिला विद्यालय की कर्मचारी और छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं बताया कि आजकल लगभग प्रत्येक महिलाएं स्कूटी लेकर चलती हैं और उनको नियमों की जानकारी नहीं होती अधिकतर महिलाएं बिना हेलमेट लगाकर चलती है जिससे दुर्घटना की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक दिन जारी रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version