Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला आरक्षण कानून से महिलाएं बनेंगी शक्तिशाली–अंगद सिंह

महिला आरक्षण कानून से महिलाएं बनेंगी शक्तिशाली–अंगद सिंह


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए भाजपा विधान सभा क्षेत्र स्तर पर हो रही महिला सम्मेलन सोमवार को जिला मुख्यालय के एक मैरेज हाल में आयोजित हुआ।

          सम्मेलन के मुख्य अतिथि बाराबंकी के विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को हर मामले में सशक्त और विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। कहा कि महिला आरक्षण कानून से महिलाएं शक्तिशाली बनेंगी और सामाजिक जीवन में यश,कीर्ति के साथ अग्रपंक्ति में खड़ी हो सकेंगी। भाजपा सरकार की सोच है कि नारी शक्ति  हर क्षेत्र में सक्षम बने। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं को जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए विविध योजनाएं चला रही है। कहा कि महिलाओं की शिक्षा बेहतर हो और उन्हें रोजगार के  समान अवसर मिले जिससे वह देश की अर्थ व्यवस्था और समाज में बेहतर योगदान देने में सक्षम बने।

      विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश की बहन बेटियों को सशक्त बनाने के लिए अच्छी शिक्षा,उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई अन्य योजना लागू किया है। हमारे देश की महिलाएं राजनीति,खेल, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अद्विवतीय योगदान दे रही हैं। नारी का कोई उत्पीड़न नहीं कर सके ऐसी योजना भाजपा सरकारों ने बनाया है। उन्हें हर क्षेत्र में समुचित भागीदारी मिले इसी लिए भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है।

      अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने मुख्य अतिथि सहित भाजपा नेताओं,महिला मोर्चा एवम अन्य सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार  सरकार में महिलाएं किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए सक्षम हैं।

        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, महिला मोर्चा नेता उपमा पाण्डेय,कमलेश यादव, संगीता चौरसिया, भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना, अनिल मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments