Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर महिला आरक्षण कानून से महिलाएं सभी क्षेत्रों में बनेंगी शक्तिशाली–रोली सिंह

 महिला आरक्षण कानून से महिलाएं सभी क्षेत्रों में बनेंगी शक्तिशाली–रोली सिंह

अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की महिलाओं को जानकारी देने के लिए जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में भाजपा की विधान सभा क्षेत्र स्तर पर चल रही आखिरी विधान सभा महिला सम्मेलन रविवार को आलापुर में आयोजित हुआ।

       सम्मेलन के मुख्य अतिथि अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। कहा कि महिला आरक्षण कानून से महिलाएं सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली बनेंगी। भाजपा सरकार की सोच है कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में सक्षम बने। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने  के लिए विविध योजनाएं चला रही है। कहा कि महिलाओं की शिक्षा बेहतर हो और उन्हें रोजगार के समान अवसर मिले जिससे वह देश की अर्थ व्यवस्था और समाज में बेहतर योगदान देने में सक्षम बने।

      विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा ने देश की बहन बेटियों के लिए अच्छी शिक्षा,उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई अन्य योजना लागू किया है। देश की महिलाएं राजनीति,खेल,चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दे रही हैं।महिलाओं को हर क्षेत्र में समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है।

      अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने मुख्य अतिथि सहित भाजपा नेताओं,महिला मोर्चा एवम अन्य सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार  सरकार में महिलाएं किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए सक्षम हैं।

        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी,राम अनीता कमल,जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,अंजू पाण्डेय, मीरा पाण्डेय,अम्बिका जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments