Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, आठ प्रकरणों पर दिए निस्तारण...

महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, आठ प्रकरणों पर दिए निस्तारण के निर्देश

0

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई एवं मिशन शक्ति जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, जमीनी विवाद और मारपीट जैसे कुल 8 मामलों को सुना गया। सुनवाई के दौरान सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के उपरांत श्रीमती गीता बिन्द ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इसके बाद उनके द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कटेहरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में अपेक्षित साफ-सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस. के. सिंह, क्षेत्राधिकारी टांडा, संरक्षण अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, महिला थाना से एस.आई. दीपिका गुप्ता सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version