अयोध्या। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ता कचहरी गेट स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे। पोस्टरों पर “अखिलेश यादव शर्म करो”और “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लिखे हुए थे। महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और उसके सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
