Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या दर्शन को आई महाराष्ट्र की महिलाओं ने कनक भवन में किया...

अयोध्या दर्शन को आई महाराष्ट्र की महिलाओं ने कनक भवन में किया सामूहिक राम रक्षा स्तोत्र का पाठ


अयोध्या। विश्व मांगल्य सभा के बैनर तले महाराष्ट्र से आई डेढ़ सौ महिलाओं ने अयोध्या में श्रीराम लला, कनक भवन व हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया गया। महिलाओं द्वारा कनक भवन में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा तथा राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया।

विश्व मांगल्य सभा की धर्म संस्कृति विभाग के अखिल भारतीय संयोजिका डा राधिका ने बताया हम समाज अयोध्या में राम जन्मदिन के बड़े पावन दर्शन हुए हैं। बड़ा सुंदर सा मंदिर बन रहा है जिसकी बरसों से राह देख रहे थे। पूरे भारत से एकत्रित होकर महिलाएं यहां आई है। कनक भवन में सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया है।

महाराष्ट्र विश्व मांगल्य सभा की शुभांगी ने बताया त्रिस्थलीय यात्रा हेतु यहां आए हैं। प्रयागराज,काशी, अयोध्या की त्रिस्थलीय यात्रा थी जिसमें अयोध्या पहुंचे हैं। धर्म जीवन दर्शन यात्रा हेतु यहां आए हैं। जिससे हमारी क्षेत्र की महिलाओं को भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिले। महाराष्ट्र से लगभग डेढ़ सौ महिलाएं यहां आई है। यात्रा के माध्यम से महिलाओं को धार्मिक स्थलों का महत्व पता चले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments