Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मिशन शक्ति फेज-5 से बढ़ रहा महिला सशक्तिकरण

मिशन शक्ति फेज-5 से बढ़ रहा महिला सशक्तिकरण

0

अयोध्या। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 अभियान तेजी पकड़ रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 91 महिला बीट बनाई गई हैं, जिनमें 125 महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण देना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

महिला पुलिस टीमें लगातार स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के गुर और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181) की जानकारी दे रही हैं। उन्हें डिजिटल सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। जिले के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे मौजूद रहती हैं और शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता और तकनीकी समझ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वे घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई के साथ-साथ महिलाओं की सामाजिक और मानसिक समस्याओं को भी सुन रही हैं। पुलिस टीमें स्थानीय बीसी सखी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों से संवाद कर सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैला रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version