◆ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य रहेंगी मौजूद
अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संचालित “सेल्फीविदलाभार्थी“ अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित करने के लिए शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम द रामायना होटल में आयोजित होगा, जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीताशाक्य, महामंत्री रश्मिरावल और कृतिकाअग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अभियान की प्रदेश संयोजक और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. ममतापांडेय ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना। उन्होंने कहा, हमारीकार्यकर्ताओंनेगांव–गांवजाकरलाभार्थियोंसेसंपर्ककिया, उनकेअनुभवजाने, योजनाओंसेमिलेलाभकीजानकारीलीऔरसाथहीउनकेसाथसेल्फीलेकरसोशलमीडियाकेमाध्यमसेजागरूकताफैलाई।यहसिर्फप्रचारनहीं, बल्किएकसंवादथा, जिसमेंहमनेयहभीदेखाकियोजनाओंसेकैसेमहिलाओंकाजीवनबदलाहै।
डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रदेशभर से चयनित 20 महिला कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश और जिला इकाइयों की सहभागिता रहेगी। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।