Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अम्बेडकर नगर में...

महिला की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अम्बेडकर नगर में भी किया था हत्या

अयोध्या। थाना महराजगंज के ग्राम काजपुर विसवा मांझा में बदायुं की रहने वाली महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त नन्हें को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने घटना से तीन दिन पहले अम्बेडकरनगर में युवक की हत्या की थी। इस हत्या का राज खुलने के डर से बदायुं की रहने वाली महिला की हत्या नन्हें ने कर दी। इससे पहले पुलिस नन्हें की सास सुनीता को गिरफ्तार कर चुकी है।



थाना गोसाईगंज की पुलिस द्वारा दिलासीगंज मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काजीपुर बिसवा में महिला की हत्या करने वाली अहिरौली नहर के रास्ते महाराजगंज की तरफ जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक मोटरसाईकिल सवार युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसमें मोटरसाईकिल फिसल जाने की वजह से वह झाड़ियों में गिर गया। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर युवक ने फायर कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जब फायर किया तो युवक के पैर में गोली लगी। युवक की पहचान नन्हें सिंह ग्राम कालूपुर बरखेड़ा थाना बिछोली जनपद बदायु ंके रुप में हुई। पूछताछ में नन्हें ने अयोध्या के महराजगंज व अम्बेडकरनगर के अहिरौली में हुई हत्या के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments