Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

कर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

आलापुर अंबेडकरनगर। थाना अंतर्गत ग्राम चौहड़ापुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। बुधवार की सुबह घर के लोगों ने देखा कि सुनीता पत्नी रमेश फांसी के फंदे से लटक रही है। जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया, गांव के कुछ लोगों ने इसकी सूचना आलापुर थाने में दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को उतराया। कुछ लोगों ने बताया कि मृतका कर्ज से बेहद परेशान थी वह समूह के माध्यम से कई समूहों से कर्ज ले रखी थी जो कर्ज चुकाने में असमर्थ थी। ऐसा वहां के लोगों ने बताया। मृतका  का मायका थाना जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम रामकोला में था। इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि फौरी सूचना के आधार पर पुलिस वहां पर गई थी। मामला कर्ज से संबंधित आया है। मृतिका लाखों रुपए का कर्ज कई समूहों के माध्यम से ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments