Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी के रुपये और जेवर लेकर युवती प्रेमी संग फरार, परिजनों में...

शादी के रुपये और जेवर लेकर युवती प्रेमी संग फरार, परिजनों में मचा हड़कंप

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब युवती अपने प्रेमी के साथ दो लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी सुबह होते ही परिजन स्तब्ध रह गए। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात युवती घर के अन्य सदस्यों के साथ सोई थी। देर रात पड़ोसी युवक अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भागा। सुबह जब परिजनों ने बेटी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो वह और उसके साथ रखे नकद व जेवरात भी गायब थे।

परिजनों ने बताया कि घर में बेटी की शादी के लिए लगभग दो लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर रखे थे, जिन्हें युवती अपने साथ ले गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती और आरोपित युवक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version