Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत


आलापुर, अंबेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र के राउतपारा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राउतपारा गांव निवासी बनिता पाण्डेय पत्नी अंकित उर्फ विवेक पाण्डेय का शव शुक्रवार सुबह उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब सभी लोग उठे तो बनिता काफी देर तक नहीं उठीं। परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मामला संदिग्ध लगा।

इसके बाद परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आलापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से केवल पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments