Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में महिला की मौत, तीन पर गैर...

ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में महिला की मौत, तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते शनिवार की रात मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलऊवा बरियारपुर गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के पति हृदय नारायण यादव की तहरीर पर गांव के ही ट्रैक्टर मालिक शैलेंद्र यादव, मंसाराम यादव तथा उनकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जाएगा।

विदित हो कि शनिवार देर रात बेलऊवा बरियारपुर गांव निवासी हृदय नारायण यादव और उनके भाई मंसाराम के बीच ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान शैलेंद्र यादव से भी कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। इस बीच बीच-बचाव करने पहुंची हृदय नारायण की पत्नी उषा देवी (40) अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version