Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल बस की चपेट में आने से महिला की मौत

स्कूल बस की चपेट में आने से महिला की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। सड़क के किनारे खड़ी महिला को तीव्र गति से जा रही स्कूल बस ने टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया मोड पर मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की किशनपुर (हड़बड़िया) गांव निवासी सुरेश अपनी पत्नी को जलालपुर से लेकर घर जा रहे थे की मंझरिया मोड पर सड़क के किनारे खड़े थे तभी जलालपुर से आ रही रेडिएंट कॉलेज की बस ने टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही सुरेश की पत्नी संगीता उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई । सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये ,मामला बिगडता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण घटना से आक्रोशित हो रहे थे तभी पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा अग्रिम  कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments