अंबेडकर नगर। जलालपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, लारपुर दक्षिण निवासी अंकिता पुत्री सुरेश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी मोनू, विजय, शैलेन्द्र कुमार, संगीता पत्नी शैलेन्द्र तथा खुशी पुत्री शैलेन्द्र अक्सर गाली-गलौज करते और धमकी देते थे। आरोप है कि बीते 17 फरवरी की शाम सभी लोग एकजुट होकर उसके घर पहुंचे और विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। शोर सुनकर उसका भाई बचाने आया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने उपचार कराने के पश्चात 20 फरवरी को थाना जलालपुर में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।