Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्यूटी पार्लर की दुकान में हुई चोरी में महिला गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर की दुकान में हुई चोरी में महिला गिरफ्तार

जलालपुर,अंबेडकर नगर। ब्यूटी पार्लर की दुकान में चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर बाजार की है। बीते सोमवार को अम्बरपुर बाजार में स्थित आकृति ब्यूटी पार्लर में एक महिला फेशियल कराने के लिए आई जिसे ब्यूटी पार्लर संचालिका दुकान के अंदर बैठा कर कोई कार्य करने के लिए चली गई तभी उक्त महिला द्वारा दुकान में रखी मोबाइल तथा काउंटर में रखी 3500 रुपए निकालकर फरार हो गई । जब ब्यूटी पार्लर संचालिका वापस दुकान में आती है तो मोबाइल व पैसे नदारद देखकर हैरान रह जाती है,जिसकी सूचना जैतपुर पुलिस को देती है। जैतपुर पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति जितेन्द्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया था कि पुलिस की तत्परता के चलते मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जलालपुर नेवादा मार्ग पर कोटवा के पास स्थित पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से 42 चाभी का गुच्छा व 520 रूपया बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुमकुम पुत्री हीरालाल गांव मसढा मोहनपुर थाना बसखारी बताया । थानाध्यक्ष गुड्डू जोशी ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments