Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शिवांगी त्रिपाठी के प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक विवाद को...

शिवांगी त्रिपाठी के प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक विवाद को सुलझा कर कराई विदाई

0

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ 1090 उ.नि. शिवांगी त्रिपाठी के अथक प्रयास से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक विवाद को सुलझा कर राज़ी खुशी विदाई कराई गई। रविवार को पुलिस अधीक्षक के अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के पर्यवेक्षण में व परिवार परामर्श काउंसलिंग कमेटी के सदस्यगण डॉ0ओम प्रकाश त्रिपाठी , विपिन कुमार सिंह, पुष्पा पाल , मोनी, संध्या सिंह द्वारा  मिशन_शक्ति_अभियान के तहत पारिवारिक विवाद मे कराये जा रहे सुलह समझौते के क्रम में रविवार को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ शिवांगी त्रिपाठी व महिला कांस्टेबल सोनी गौतम, पूनम शर्मा  के अथक प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े  के बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। पति पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं समस्त दंपत्तियों द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version