Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर50 रुपये के पारस्परिक सहयोग से 6.50 लाख से अधिक की मदद,...

50 रुपये के पारस्परिक सहयोग से 6.50 लाख से अधिक की मदद, एन एस सी टी ने रचा सामाजिक सुरक्षा का मजबूत मॉडल


अम्बेडकर नगर। शिक्षकों के हित और सर्वजन समाज की आर्थिक सुरक्षा को लेकर संचालित संस्था टी एस सी टी तथा उससे संबद्ध एन एस सी टी ने पारस्परिक सहयोग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा की एक सशक्त मिसाल पेश की है। संस्था द्वारा चलाए गए सहयोग अलर्ट–दो के तहत जालौन जनपद के दिवंगत सदस्य नीरज रावत की पत्नी के खाते में मात्र 50 रुपये के सहयोग से साढ़े छः लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे प्रेषित की गई।

इस संबंध में एन एस सी टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि सहयोग अलर्ट–दो में प्रदेशभर से सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने जानकारी दी कि अम्बेडकरनगर जनपद से कुल 496 सदस्यों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी-अपनी आईडी में रसीद अपलोड कर पारस्परिक सहयोग किया, जिससे सहायता राशि समय से उपलब्ध कराई जा सकी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का उद्देश्य अत्यंत कम आर्थिक सहयोग के माध्यम से संकट की घड़ी में दिवंगत  परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना है। वर्तमान व्यवस्था के तहत मात्र 50 रुपये प्रतिमाह के पारस्परिक सहयोग से प्रत्येक दिवंगत सदस्य के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे-जैसे संस्था की सदस्यता बढ़ेगी, वैसे-वैसे एन एस सी टी अपने सदस्यों को 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सुरक्षा, साथ ही कन्यादान योजना एवं जीवनदान योजना का लाभ भी पारस्परिक सहयोग के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने सर्वजन समाज के समस्त सम्मानित सदस्यों से अपील की कि वे एन एस सी टी डॉटकॉम अथवा प्लेस्टोर से एन एस सी टी ऐप डाउनलोड कर पंजीयन करें और मानव सेवा के इस अभियान से जुड़कर न केवल दूसरों के लिए सहारा बनें, बल्कि अपनी और अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments