Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंतिम व्यक्ति तक सम्पर्क करने का करेंगे प्रयास - वेद कमल

अंतिम व्यक्ति तक सम्पर्क करने का करेंगे प्रयास – वेद कमल


अयोध्या । महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या की नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस कार्यालय आयोजित हुई बैठक का अध्यक्ष्ता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल व संचालन उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी ने किया।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तरीय जनसंपर्क तथा बैठक का कार्यक्रम करेगी। पूरे महानगर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाना हमारा लक्ष्य है तथा हम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को महानगर से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने के लिए समाज के अंतिम आदमी तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष करण त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ ,अरुण साहू ,जिओ हैदर फ्लावर नकवी ,डीएन वर्मा, मनीष सिंह ,मंसूर खान ,शालिनी पांडे ,जय मंगलदास ,हनुमान प्रसाद मिश्र , पंकज सिंह, रमेन्द्र मोहन मिश्रा, पंकज जयसवाल ,राजेश कुमार चतुर्वेदी  ,मोहम्मद बसीर , गुड्डू आकाश सिंह राणा, अशोक राय ,ताज मोहम्मद ,ज्योति श्रीवास्तव ,अभ्युदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments