Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर की थी हत्या, पुलिस ने तीनों...

पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर की थी हत्या, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। जनपद में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने घटना के कुछ घंटे बाद ही पत्नी व दो सालों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने मिलकर रस्सी से गला कसकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल रस्सी भी बरामद कर ली है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक मोहम्मद अनीस का शव रविवार सुबह पुन्थर झील के पास चकमार्ग किनारे खाली खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि अनीस की हत्या उसकी पत्नी हिना फातिमा ने अपने भाइयों शाहिद उर्फ मोनू और आरिफ के साथ मिलकर की है। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम हिना अनीस को अपने साथ लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों —

हिना फातिमा पत्नी स्व. मोहम्मद अनीस, निवासी रसूलपुर मुबारकपुर, मोहम्मद शाहिद उर्फ मोनू व मोहम्मद आरिफ पुत्रगण जमील अहमद, निवासी प्यारेपुर मुबारकपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, कांस्टेबल हरसोविन्द, कांस्टेबल मोहित कुमार एवं महिला कांस्टेबल जागृति पांडेय शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने टीम की सराहना की और आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments