Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहाते समय सरयू नदी में डूबा अधेड़,कम्हारिया घाट का मामला 

नहाते समय सरयू नदी में डूबा अधेड़,कम्हारिया घाट का मामला 

आलापुर अंबेडकरनगर। सरयू नदी में स्नान करते समय एक व्यक्ति डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुराव निवासी हरिवंश पुत्र तपई मंगलवार को स्नान करने सरयू नदी के कम्हारिया घाट पर गया था जहां गहरे पानी में चले जानें के कारण वह डूब गया। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेसुल्तान जयप्रकाश सिंह और उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह वा हमराही पुलिसकर्मियों के साथ कम्हारिया घाट पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की है, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिली। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पहुंचकर काफी खोजबीन किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। अधेड़ की साइकिल घाट पर मिली है। संदेह के अनुसार खोजबीन किया गया है डूबते वक्त किसी ने देखा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments