राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले ने उत्तर प्रदेश की सियासत में फिर हलचल बढ़ा दी है। अयोध्या पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जांच और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संसद के 19 दिन के सत्र में सपा ने लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार चर्चा से बचती रही।
उन्होंने मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने पूर्व मंत्री पवन पांडेय का आभार जताया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण समेत कई मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा।
संसदमेंचर्चाकीमांगकादावा
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संसद के 19 दिनों के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी ने हर दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर चर्चा की मांग उठाई, लेकिन सरकार चर्चा से बचती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा से लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा तक भाजपा इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती, क्योंकि उसके पास इस मामले को लेकर जवाब नहीं है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर धर्मेंद्र यादव ने सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार छोटी-बड़ी घटनाओं में बुलडोजर कार्रवाई की बात करती है, लेकिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 दिन में ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करने संबंधी बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री पत्रकारों से ही पूछ रहे हैं कि क्या 15 दिन में सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच अभी पूरी नहीं हुई है तो जनता के बीच सरकार के दावों को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
एमएसपीऔरकिसानोंकेमुद्देपरभीसरकारकोघेरा
सपा सांसद ने किसानों के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में विफल रही है। गन्ना किसानों के भुगतान को सरकार की उपलब्धि बताए जाने पर उन्होंने कहा कि किसानों का भुगतान करना सरकार की जिम्मेदारी है, इसे उपलब्धि के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए।
2027 केचुनावमेंजनतादेगीजवाब
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संसद का अगला सत्र नवंबर में होगा, लेकिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत तमाम मुद्दों पर जनता के बीच बहस जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट के जरिए भाजपा सरकार को इन मुद्दों का जवाब देगी।