Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन से अधिक किसानों की...

अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन से अधिक किसानों की गेहूं वा गन्ने की फसल जलकर राख

जलालपुर,अंबेडकरनगर। तहसील जलालपुर अंतर्गत ब्लॉक भियांव के ग्रामसभा भीखपुर कला में सोमवार की दोपहर बाद किसानो की गेहू और गन्ने की खडी फसल में अज्ञात कारणो से आग लग गई,जब तक ग्रमीण आग पर काबू कर पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दर्जनों किसानो की खडी फसल आग के चपेट में आ गया। आग से पन्ना लाल यादव,सूर्यवली यादव,रामवली यादव,मेवालाल,दुर्गविजय सिंह,राधेश्याम यादव,सुभाष यादव,लालचन्द्र यादव,रामफेर यादव,जनार्दन यादव,दुखझोर यादव,दीपक मल जायसवाल आदि,किसानो की खडी़ फसल जलकर नष्ट हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर थाना प्रभारी गुड्डू जोशी दल बल के व पी आर बी 1676 के सिपाही घटना स्थल पर पहुंच कर जाच पडताल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments