Saturday, March 7, 2026
HomeNewsबस्ती जिले में वह हुआ जो कभी नहीं सुना, महिला मजिस्ट्रेट ने...

बस्ती जिले में वह हुआ जो कभी नहीं सुना, महिला मजिस्ट्रेट ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप

लखनऊ। क्राइम की खबरों में कई तरह के मामले सामने आते है। परन्तु बस्ती जिले में अपराध से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आयी। जिसके बारें में शायद ही किसी ने सुना हो। यहां सदर तहसील में तैनात एक महिला नायब तहसीलदार ने रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। यह आरोप जिसके उपर लगा है वह भी नायब तहसीलदार है। अब इतनी बड़ी घटना हो गई तो प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
महिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार 12 नवम्बर की रात वह अपने घर पर अकेली थी। रात करीब एक बजे आरोपी नायब तहसीलदार उसके घर आ गया। महिला ने बताया कि आरोपी ने दरवाजा खटखटाया परन्तु रात होने के कारण उसने नहीं खोला। इसके बाद आरोपी नायब तहसीलदार उसके घर के पीछे पहुंच गया। पीछे का दरवाजा पैर से तोड़ दिया। पहले थप्पड़ से उसे पीटा फिर जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला नायब तहसीलदार का कहना था कि तीन दिन तक वह घर में डरी सहमी रही। जिसके बाद परिजनों को अपनी बात बताई। परिजनों के कहने पर थाने में शिकायत की। आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ धारा 376, 307, 542, 323, 504, 354 व 511 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments